Blogger Blog Me Meta Tag Code Kaise Add Kare

Share:

 

Blogger Blog Me Meta Tag Code Kaise Add Kare


नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारे ब्लॉग वेबसाइट Digital Skillss में दोस्तों आज हम बात करने वाले है Meta Tags के बारे में की आखिर ब्लॉग में Meta Tags क्या होता है? और अपने ब्लॉग में यह कैसे add किया जाता है? आज हम जानेंगे Blogger Blog Me Meta Tag Code Kaise Add Kare.

दोस्तों search engine optimization SEO में  Meta Tags और Description बहुत महत्वपूर्ण है.


मेटा tag वह जानकारी है जो किसी पेज के कंटेंट के बारे में जानकारी देता है कोई पाठक इसे नहीं पढ़ सकता क्योंकि वह उसे नहीं दिखाई देती है पर सर्च इंजन उसे पढ़ सकते है क्योंकि वह HTML code में होते है.


 यह मेटा tag सर्च इंजन को वेब पेज के कंटेंट की सभी जानकारी प्रदान करते हैं, और इन्ही के मदद से SERP (Search engine result page) पर हमारी वेबसाइट गूगल पर दिखाई देती है

उदाहरण के लिए जैसे हम गूगल पर Red Fort सर्च करते है तो हमें यह रिजल्ट दिखाई देते है- 

Blogger Blog Me Meta Tag Code Kaise Add Kare


इनमे जो नीले रंग की Heading है  – वह Meta Title है और जो काले रंग में लिखी हुई है वह Description है.


seo के लिए बहुत जरुरी है की हमें अपने वेब पेज का मेटा description लिखना चाहिए जिससे गूगल सर्च में हमारी वेबसाइट आ सके.


दिए गए जानकारी से आप सभी को पता चल गया होगा की Meta Tagsक्या होता है और ब्लॉग में इसे add करना जरुरी क्यों है, अब हम आपको बताते हैं की ब्लॉग में Meta Tagscode को कैसे add किया जाता है तो मेटा tag ब्लॉग में add करने से पहले मेटा tag हमें बनाना होता होगा, Meta Tagscode कैसे बनाते है इसके बारे में मैं आपको पूरी जानकारी देता हूँ जिससे आप Meta Tagsआसानी से बना सकें और आपको कोई भी परेशानी न हो.


Blogger me Meta Tags और Description बनाये

दोस्तों ब्लॉगर में Meta Tagsऔर Description बनाने के लिए मैंने नीचे में code दे रहा हूँ इसे आप copy कर लें और हमारे इस साईट का, Name, Author name, Description और keywords के जगह आप अपने वेबसाइट का डाटा डाल कर रेप्लास कर दें उसके बाद आप इसे अपने ब्लॉगर में add कर लें.

 

 इन्हें भी पढ़ें :-

1.      Name – यहाँ पर आपको अपने ब्लॉग वेबसाइट का नाम देना है जो आपकी साईट का नाम है

2.      Author Name  – इसमें ब्लॉग के एडमिन मतलब अपना नाम लिखना होता है जिससे गूगल को आसानी से यह पता लग जाता है कि ब्लॉग किसने बनाया है, कौन इसमें post शेयर करता है, कौन इस ब्लॉग को मैनेज करता है.

3.      Description – इसमें आपसभी को अपने ब्लॉग के बारे में लिखना है आप ब्लॉग के बारे में ऐसा शब्द लिखे जिससे पढने व्वाले को समझ आ जाये की आपकी ब्लॉग आप किस प्रकार की जानकारी देते है, आपको कम और सरल शब्दों में लिखना है ध्यान रहे Description में 150 शब्दों से ज्यादा नहीं होने चाहिए

4.      Keywords –इसका सरल शब्दों में मतलब है की आप अपने ब्लॉग में सबसे ज्यादा किस टॉपिक पर जानकारी देते है जैसे की मैं हमरे इस ब्लॉग पर Blogging, SEO, Earn Money Online, Android, Tips and Trick जैसी जानकारी शेयर करता हूँ इसी तरह आपको भी अपने ब्लॉग के टॉपिक के अनुसार 10-12 word चुन कर लिख लें, ध्यान रखने अपने इन वर्ड्स के बिच में कॉमा , जरुर लगायें जैसे Blogging, SEO, Earn Money Online,

5.      Destribution- यहाँ पर आप ग्लोबल सेलेक्ट कर सकते हैं

6.      Robot- यहाँ आपको अपने ब्लॉग में आप कौन सी जानकारी सर्च इंजन में दिखानी है और कौन सी नहीं, इसे आप All ही रहने देना क्योंकि हमसभी जानकारी गूगल सर्च में लाना चाहते है

इसं सब को अपने ब्लॉगर में add करने के लिए नीचे दिए गए steps को follow करें

  1. अपने ब्लॉगर पर साइन इन कर लें
  2. अपने ब्लॉगर के डैशबोर्ड पर जाएँ
  3. अब theme option सेलेक्ट करें
  4. edit html पर जाएँ और अपने keyboard पर Ctrl+F दबा कर <head> tag सर्च करें
  5. अब इस code को <head> के नीचे paste कर के save कर दें.


दोस्तों आपको यह हमारी आर्टिकल Blogger Blog Me Meta Tag Code Kaise Add Kare आप सभी पसंद आई होगी तो हमें comment में जरुर बताएं.

 

कोई टिप्पणी नहीं